मैनपुर में आवारा पागल कुत्ते ने एक दर्जन से ज्यादा लोगों को काटा नागरिकों में भारी दहशत
मैनपुर/तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर सहित आसपास के ग्रामों में लगातार आवारा कुत्तों के आतंक बढ़ती ही जा रही है आज सोमवार को मैनपुर नगर में आवारा कुत्तों ने इतना ज्यादा आतंक मचाया कि एक ही दिन में एक दर्जन से ज्यादा लोगो को आवारा कुत्तों ने काटा है और सभी घायलों का मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया जा रहा है।














