Advertisement

पूंजी जुटाने में विफल रहने के बाद जेस्टमनी के संस्थापकों ने दिया इस्तीफा

पूंजी जुटाने में विफल रहने के बाद जेस्टमनी के संस्थापकों ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली, भारत के डिजिटल ईएमआई फाइनेंसिंग प्लेटफॉर्म जेस्टमनी के संस्थापकों ने कथित तौर पर इस्तीफा दे दिया है। गोल्डमैन सैक्स समर्थित फिनटेक स्टार्टअप नई पूंजी जुटाने में विफल रहा है।
टेकक्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक, इसके फाउंडर्स लिजी चैपमैन, प्रिया शर्मा और आशीष अनंतरामन ने ईमेल के जरिए कर्मचारियों को अपने फैसले की जानकारी दी।

संस्थापकों ने लिखा, पिछले कुछ हफ्तों में, हमने बहुत सोच-विचार किया है और इस निष्कर्ष पर पहुंचना हमारे लिए कठिन रहा है। हमें जेस्टमनी की क्षमता पर बहुत विश्वास है।

उन्होंने कहा, हम आने वाली प्रबंधन टीम को अपना पूरा समर्थन देंगे और अगले 4 महीनों के लिए एक सुचारु परिवर्तन सुनिश्चित करने के लिए हम जो कर सकते हैं, करेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

चैपमैन ने कहा कि वह और अन्य संस्थापक जेस्टमनी में शेयरधारक बने हुए हैं।

अग्रणी फिनटेक कंपनी फोनपे द्वारा जेस्टमनी के अधिग्रहण के संभावित सौदे के विफल होने के बाद संस्थापकों का ये निर्णय आया।

जेस्टमनी पिछले साल 445 मिलियन डॉलर का था और उसने रैबिट कैपिटल, ओमिड्यार नेटवर्क, पेयू, शाउमी जैसे कई निवेशकों से 130 मिलियन डॉलर से अधिक जुटाए हैं।

पिछले महीने बेंगलुरु स्थित जेस्टमनी ने अपने करीब 20 फीसदी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था, जिससे करीब 100 कर्मचारी प्रभावित हुए।

कंपनी के पास पिछले साल 10,000 से अधिक ऑनलाइन भागीदारों और 75,000 फिजिकल स्टोर वाले व्यापारियों का नेटवर्क था।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57