अब पहाड़ों, जंगलों या दूर-दराज के इलाकों में मोबाइल टावर न होने पर भी आपके फोन में नेटवर्क गायब नहीं होगा।
भारत की टेलीकॉम संस्था ‘ट्राई’ (TRAI) ने ऐसे नए नियम बनाने की सिफारिश की है, जिससे आपका स्मार्टफोन सीधे अंतरिक्ष में मौजूद सैटेलाइट से जुड़ सकेगा।
इस नई व्यवस्था में टेलीकॉम कंपनियों जैसे जियो या एयरटेल को खुद का महंगा सैटेलाइट सिस्टम लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
वे सैटेलाइट बनाने वाली कंपनियों का नेटवर्क किराए पर लेकर ग्राहकों तक सेवा पहुंचा सकेंगी। इसके लिए कंपनियों को पूरे देश में 20 साल तक काम करने का लाइसेंस दिया जाएगा।

















