रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण पार्ट-1 ‘ गुरुवार को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की ग्रैंड रिलीज के मौके पर अभिनेत्री आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर सेट की कुछ अनदेखी झलकियां शेयर की हैं।
इन तस्वीरों और में फिल्म में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान अपनी बेटी राहा के साथ समय बिताते और पिता की जिम्मेदारी निभाते नजर आ रहे हैं।
‘तुमने अपना सब कुछ इस फिल्म को दिया’
आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए अपने पति रणबीर कपूर और फिल्म की पूरी टीम की सराहना की। आलिया ने लिखा कि रणबीर ने इस प्रोजेक्ट में अपना सब कुछ लगा दिया, फिर भी राहा के लिए उनके पास उतना ही प्यार बचा रहा।











