एम्पलाई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) ने अपने करोड़ों पीएफ खाताधारकों के लिए नियमों और सुविधाओं को बहुत आसान बना दिया है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने रविवार को EPFO के 74वें स्थापना दिवस पर दो बड़ी सुविधाओं की शुरुआत की पहला- वॉट्सएप सर्विसेज और दूसरा- बंद या डिएक्टिव EPF खातों का ऑटोमैटिक सेटलमेंट यानी अपने आप पैसा ट्रांसफर होगा।
सवाल-जवाब में वॉट्सएप सर्विसेज और ऑटोमैटिक सेटलमेंट जैसी सुविधाओं के बारे में जानें…
सवाल: EPFO ने वॉट्सएप पर कौन-कौन सी नई सर्विसेज शुरू की हैं?
जवाब: EPFO के वेरीफाइड वॉट्सएप नंबर के जरिए अब एम्पलाई प्रोविडेंट फंड (EPF) खाताधारक कई सुविधाएं सीधे अपने मोबाइल पर पा सकेंगे। इसके तहत पीएफ बैलेंस चेक करना, पिछले 5 लेनदेन की जानकारी लेना और पासबुक इंफॉर्मेशन देखना शामिल है।

















