Advertisement

भारत के साथ व्यापार पर बैन के बावजूद पाकिस्तान में भारतीय सामान की मांग तेजी से बढ़ी

भारत के साथ व्यापार पर बैन के बावजूद पाकिस्तान में भारतीय सामान की मांग तेजी से बढ़ी है। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (SBP) के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 के पहले 3 महीनों (जुलाई-सितंबर) में पाकिस्तान ने भारत से 61.74 मिलियन डालर यानी करीब 5,876 करोड़ रुपए का सामान मंगाया है, जो पिछले साल से 69% ज्यादा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

पाकिस्तान ने पिछले साल की इसी अवधि में ₹3,478 करोड़ का भारतीय सामान खरीदा था। खास बात यह है कि इस दौरान पाकिस्तान से भारत में एक रुपए का भी सामान नहीं आया यानी भारत का आयात पूरी तरह शून्य रहा। 2025 में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच डायरेक्ट ट्रेड यानी सीधा व्यापार पूरी तरह बंद है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57