आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी एंथ्रोपिक पीबीसी अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO लाने की प्लानिंग कर रही है। इसके लिए कंपनी ने अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन के पास आवेदन यानी रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा किया है।
कंपनी अपने क्लास A कॉमन स्टॉक को नैस्डैक ग्लोबल सेलेक्ट मार्केट पर टिकर सिंबल ‘ANT’ के तहत लिस्ट करना चाहती है।
एंथ्रोपिक के IPO से जुड़ी बड़ी बातें
एंथ्रोपिक ने फिलहाल आईपीओ के तहत बेचे जाने वाले शेयरों की संख्या या उनके संभावित प्राइस बैंड का खुलासा नहीं किया है। इस ऑफरिंग में कंपनी नए शेयर्स जारी करेगी। इसके साथ ही मौजूदा शेयरहोल्डर्स भी इस इश्यू में अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे।

















