Advertisement

अमेजन नया ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ एमएमओ गेम करेगा डेवलप

अमेजन नया ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ एमएमओ गेम करेगा डेवलप

सैन फ्रांसिस्को:अमेजन ने घोषणा की है कि वह एम्ब्रेसर ग्रुप के साथ साझेदारी में जे.आर.आर. टॉकियन के कार्यों के आधार पर एक नया द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स मल्टीप्लेयर ऑनलाइन (एमएमओ) गेम डेवलप करेगा।
यह गेम अमेजन गेम्स ऑरेंज काउंटी स्टूडियो के साथ प्रोडक्शन के शुरूआती स्टेज में है।

कंपनी ने कहा कि अपकमिंग गेम मिडिल-अर्थ में स्थापित एक सतत दुनिया में एक ओपन-वल्र्ड एमएमओ एडवेंचर होगा, जिसमें द हॉबिट और द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स लिटरेरी ट्रायोलॉजी की स्टोरीज शामिल हैं।

अमेजन गेम्स के उपाध्यक्ष क्रिस्टोफ हार्टमैन ने एक बयान में कहा, हम प्लेयर्स के लिए हाई-क्वालिटी वाले गेम लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, चाहे ओरिजनल आईपी के जरिए या द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स जैसे माध्यम से।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

उन्होंने कहा, द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स में प्लेयर्स को नए सिरे से पेश करना लंबे समय से हमारी टीम की आकांक्षा रही है, और हम आभारी हैं कि मिडल-अर्थ एंटरप्राइजेज हमें इस प्रतिष्ठित दुनिया को सौंप रहा है।

कंपनी ने उल्लेख किया, अमेजन गेम्स पीसी और कंसोल के लिए गेम को विश्व स्तर पर प्रकाशित करेगा। लॉन्च टाइमिंग समेत कई डिटेल्स आगे आने वाली तारीख में साझा किए जाएंगे।

फ्रीमोड के सीईओ ली गिनचार्ड ने एक बयान में कहा, इस आईपी के लिए हाई-क्वालिटी वाले एंटरटेनमेंट प्रोडक्ट को बनाने की हमारी स्पष्ट महत्वाकांक्षा है, चाहे हम आंतरिक संसाधनों का उपयोग करें या सर्वोत्तम उद्योग भागीदारों के साथ मिलकर काम करें।

तकनीकी दिग्गज ने अन्य वीडियो गेम कंपनियों के साथ प्रकाशन समझौतों की भी घोषणा की है, जैसे- थ्रोन एंड लिबर्टी के लिए एनसीएसओएफटी, ब्लू प्रोटोकॉल गेम के लिए बंदाई नमको ऑनलाइन, अगले प्रमुख टॉम्ब रेडर गेम के लिए क्रिस्टल डायनेमिक्स और अनटाइटल्स के लिए ग्लोमेड एंड डिसरप्टिव गेम्स।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57