Advertisement

स्वर्गीय महेंद्र शाह की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन लोगों ने स्वेक्षा किया रक्तदान

स्वर्गीय महेंद्र शाह की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन लोगों ने स्वेक्षा किया रक्तदान

गोपाल सिंह विद्रोही/बिश्रामपुर/ ओम साईं रक्तदाता समिति के द्वारा स्वर्गीय महेंद्र शाह की स्मृति में आज रक्तदान शिविर का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विश्रामपुर में किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उक्त कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बीएमओ डॉ प्रशांत सिंह, डॉ आशुतोष सिंह, पत्रकार संघ से गोपाल सिंह विद्रोही , विनय पांडे , नरेंद्र जैन, जानू बग्गा ,अशोक गुप्ता ,जनपद सदस्य फुल बसिया राजवाड़े कि उपस्थित मे संपन्न हुआ ।कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम भारत माता वह स्वर्गीय महेंद्र शाह के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलन कर की गई ।कार्यक्रम के आयोजक व समिति के कार्यकारिणी अध्यक्ष विनोद शाह ने कहा कि आज के इस कार्यक्रम का उद्देश्य सिकल सेल व थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्चों को रक्त मुहैया कराना है। हम सभी को अपने जन्मदिन खुशी के मौके या अपने पूर्वजों के पुण्यतिथि पर रक्तदान जरूर करना चाहिए ताकि जरूरतमंदों को रक्त मिल सके हमारी समिति विगत 9 वर्षों से रक्तदान के क्षेत्र में कार्य कर रही है और अब तक 3000 से अधिक रक्तदान समिति के बैनर तले हुआ है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ प्रशांत सिंह ने कहा कि थैलेसीमिया व सिकल सेल मरीजों को निरंतर ब्लड की जरूरत पढ़ती रहती है इस क्षेत्र में लोगों को बहुत जागरूक रहने की जरूरत है और शादी से पूर्व स्त्री पुरुष दोनों को थैलेसीमिया की जांच अवश्य करा लेनी चाहिए ताकि आगे की पीढ़ी को इस गंभीर बीमारी से ग्रसित होने से बचाया जा सके सभी पत्रकार संघ के अतिथियों ने भी आज के इस कार्यक्रम में अपने विचार प्रस्तुत किए और इस तरह के कार्यक्रम आगे भी करते रहने को कहा। इस कार्यक्रम में कुल 16 रक्त दाताओं ने अपना रक्तदान किया जिनमें 9 पुरुष व 7 महिलाओं ने रक्तदान किया ।रक्तदान करने वालों में श्रीमती प्रगति शाह, विनोद शाह, तुलेश्वर राजवाड़े ,राजकुमार ठाकुर अंकित दुबे ,रवीश कुमार सिंह स्वामी कुमार ,नागेश सिंह ,कुमारी विमला,कौशल्या राजवाड़े अभिषेक गुप्ता ,श्रीमती नूतन विश्वास, नंद कुमारी राजवाड़े जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, किरण राजवाड़े आयुष मिश्रा ने अपना रक्तदान किया सभी रक्त दाताओं को प्रमाण पत्र वह मोमेंटो प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया
आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग से अनीमा खेस स्टाफ नर्स, मनोज लहरें एम एल टी ,अनिल कुजुर काउंसलर, वसीम वाहन चालक जय सिंह ,स्वक्षक अवनीश सिंह ,अंकित सिंह चौहान ,रोहित गुप्ता ,अनित गोरा ,दीपक सिंह एवं ओम साईं रक्तदाता समिति के सचिव रवि , अध्यक्ष भूषण सूर्यवंशी ,उपाध्यक्ष ठाकुर राजवाड़े, जावेद सह सचिव गीतांजलि राजवाड़े एवं समस्त कार्यकर्ताओ का सहयोग रहा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47