कांग्रेस ने साढ़े 4 साल में 90 फीसदी वादे पूरे किए : सुशील

रायपुर । भाजपा द्वारा मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर चलाये जा रहे जनसंपर्क अभियान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के नेता जब जनता से संपर्क करने जाये तो वस्तुओं की तुलनात्मक सूची, मोदी के प्रमुख वायदों का हिसाब जनता के बीच लेकर जाये, दावा है कि जनसंपर्क अभियान भाजपा को बीच में भी बंद करना पड़ेगा। जनता जानना चाहती है मोदी के द्वारा किये वायदे कब पूरे होंगे? मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का आखिरी साल में पहुंच गयी लेकिन पहले कार्यकाल के वायदे पूरे नहीं हुये है। अपने जनसंपर्क महाअभियान में भाजपा युवाओं को बतायें हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वायदा किया था, 18 करोड़ नौकरियों के बदले मात्र 70 लोगों की नियुक्ति आदेश क्यों दिया? किसानों की आय दुगुनी क्यों नहीं हुई? महंगाई कम करने के बजाय बढ़ क्यों गयी? हरेक खाते में 15 लाख क्यों नहीं आया? विदेश से काला धन क्यों नहीं आया? देश नहीं बिकने देने का वायदा करने वाले मोदी देश की 22 सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को क्यों बेच डाले?

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

भाजपाई जनसंपर्क में जाएंगे तो जनता रोजमर्रा के सामानों की सूची भी भाजपा को देने तैयार बैठी है। कैसे 60 का पेट्रोल 100 के पार हो गया? कैसे राशन, खाद्य तेल, दवाई, रसोई गैस के दाम बेतहाशा बढ़ गये? भाजपा के नेता अपने जन संपर्क अभियान में जनता को बताये इन रोजमर्रा की सामाग्रियों के दामों में मोदी राज में दुगुनी बढ़ोत्तरी क्यों हो गयी?

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा दावा कर रही कि वह अपने जन संपर्क अभियान में भूपेश सरकार के वायदों के बारे में भी जनता को बतायेगी। भाजपा में साहस है तो कांग्रेस के वायदों के बारे में जनता में चर्चा करें, जनता उन्हें माकूल जवाब दे देगी।