कॉलेज छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भिलाई । छत्तीसगढ़ के भिलाई की सेक्टर-4 निवासी एक युवती ने सोमवार की दोपहर में अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका का नाम आकांक्षा अहिरवार है। वो बी.काम अंतिम वर्ष की छात्रा थी। साथ ही वो फैशन डिजाइनर का भी काम करती थी।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि एक लड़का उसे काफी अधिक परेशान करता था। जिसके चलते वो तनाव में रहती थी। हालांकि अभी तक मौत का स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है।

इस मामले में भट्ठी पुलिस ने प्राथमिकी कर जांच शुरू की है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि सेक्टर-4 सड़क सात निवासी आकांक्षा अहिरवार (23) ने सोमवार की दोपहर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वो अपनी मां मानकुंवर अहिरवार, दो बहनें अनुष्का, तनुष्का और भाई साहिल के साथ रहती थी। वो कल्याण कालेज सेक्टर-7 में बी. काम की पढ़ाई करती थी।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

प्रारंभिक जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि आकांक्षा को एक लड़का कुछ दिनों से परेशान कर रहा था। जिसके चलते वो तनाव में रहती थी। हालांकि उसने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है, जिससे घटना का कारण स्पष्ट हो सके।

बताया जा रहा है कि मृतका का पिता चंद्रभान अहिरवार हत्या के मामले में आरोपित है और वो पिछले 20 साल से फरार है। आकांक्षा की मां मानकुंवर अहिरवार खेती किसानी करती हैं। छोटी बहन अनुष्का 12वीं पास है। उससे छोटी तनुष्का 10वीं पास और भाई साहिल होटल में काम करता है।

पुलिस ने मृतका के परिवार वालों से पूछताछ शुरू की है, ताकि घटना का कारण स्पष्ट हो सके।