Advertisement

छत्तीसगढ़ में 5 लाख लोग एक साथ लेंगे पर्यावरण संरक्षण की शपथ, 1 जून को विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने अभिनव पहल की है। एक जून को छत्तीसगढ़ में 5 लाख लोग पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ लेंगे। छत्तीसगढ़ में मिशन लाइफ कार्यक्रम के अंतर्गत लाइफ स्टाइल फॉर इन्वायरमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित किए जा रहे इस कार्यक्रम के तहत 1 जून को पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ का कार्यक्रम रखा गया है। लाइफ प्लेज के अंतर्गत पूरे राज्य में एक साथ पांच लाख लोगों को शपथ दिलाई जाएगी। इसका उद्देश्य स्थानीय लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करना है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

एक ही दिन में पांच लाख लोग शपथ लेकर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अपनी प्रतिबद्धता दर्शाएंगे। शपथ हिंदी या अंग्रेजी कराया जाएगा। लोग सामूहिक रूप से या व्यक्तिगत रूप से शपथ लेकर उसका वीडियो और फोटो वॉट्सएप के जरिए सरकार की ओर से जारी नंबर शेयर कर पाएंगे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05