Advertisement

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर की लगभग नेकेड तस्वीर साझा की, उसे ‘लेजी’ कहा

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर की लगभग नेकेड तस्वीर साझा की, उसे ‘लेजी’ कहा

मुंबई, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित जोड़ों में से एक हैं। अक्सर दोनों को एक साथ देखा जाता है। सोशल मीडिया पर भी यह कपल काफी ज्यादा एक्टिव रहता है और अपनी तस्वीरें साझा करता रहता है। हाल में मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अर्जुन का एक ऐसा फोटो साझा किया है, जिसकी चर्चा हर ओर हो रही है।

मलाइका ने पोस्ट की बोल्ड फोटो
मलाइका ने रविवार (28 मई) को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अर्जुन की मोनोक्रोमैटिक इमेज साझा की है। इस फोटो में अर्जुन सेमी न्यूड नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ अभिनेत्री ने एक छोटा सा नोट भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”मेरा लेजी ब्वॉय।” अर्जुन कपूर ने भी इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट अपने इंस्टा स्टोरी पर लगाया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कई साल से कर रहे एक दूसरे को डेट
बता दें कि अर्जुन और मलाइका एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। कई साल तक लोगों की नजर से बचते हुए दोनों रिलेशनशिप में रहे, लेकिन बाद में उन्होंने इसे पब्लिक कर दिया। इसके बाद से ही दोनों अक्सर एक दूसरे पर प्यार बरसाते नजर आते हैं।

इस फिल्म में नजर आएंगे अर्जुन
वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन को आखिरी बार फिल्म कुत्ते में देखा गया था। फिल्म में वह पुलिस अफसर के किरदार में थे। इसमें उनके अलावा नसीरुद्दीन शाह, राधिका मदान और कोंकणा सेन शर्मा, तब्बू भी अहम भूमिका में थीं। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी थी। अर्जुन के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें वह जल्द ही द लेडी किलर नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47