शादी की खुशियां मातम में तब्दील…यहां शादी के दिन ही दूल्हे की हार्ट अटैक से मौत

उत्तर प्रदेश। बहराइच जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां शादी के दिन ही दूल्हे की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जिसके बाद शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

जानकारी के अनुसार, जरवलरोड थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अटवा निवासी राजकमल (21) की शादी जरवल के कोयलीपुर अट्ठैसा निवासी एक लड़की के साथ तय हुई थी। सोमवार 29 मई को शादी समारोह था और अटवा से कोयलीपुर के लिए बारात जानी थी। सभी बरात की तैयारियों में लगे थे। राजकमल के मां-बाप शादी की रस्में पूरी कराने में जुटे थे, बताया जा रहा है कि दूल्हे को तैयार किया जा रहा था, इस दौरान राजकमल की तबीयत खराब हो गई।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

परिजन जब तक कुछ समझ पाते राजकमल अचेत होकर जमीन पर गिर गया। उसे आनन-फानन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।