Advertisement

भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत, 50 फीट गहरी खाई में गिरी ऑटो, मृतकों में 3 महिलाएं; बच्चा समेत 2 घायल

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हुए सड़क हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यहां एक ऑटो 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। जिससे मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। सोनक्यारी चौकी क्षेत्र में हुए इस हादसे में बच्चा समेत 2 लोग घायल हैं।

जानकारी के अनुसार, बुधवार की दोपहर 6 लोगों को लेकर ऑटो ग्राम सोनक्यारी से ग्राम करदना की ओर जा रहा थी। इस दौरान करदना घाटी में ऑटो अनियंत्रित हो गई और यह हादसा हो गया है।

आस-पास के लोगों ने बताया की ऑटो तेज रफ्तार में थी। जिसके चलते यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद आस-पास के लोगों की मदद से ही घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया था। वहां इलाज के दौरान एक महिला की जान गई है। इसके अलावा अन्य घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

ऑटो चालक और उसकी पत्नी की मौत

बताया जा रहा है कि जिस पुरुष ,की इस हादसे में मौत हुई है। वह खुद ऑटो चालक था। घटना के वक्त वही ऑटो चला रहा था। जबकि मृतक 3 महिलाओं में उसकी पत्नी भी शामिल है।

1-ऑटो चालक बुधनाथ राम

2-पत्नी फूलमती बाई,

3- सेवंती बाई

4- बृहस्पति बाई

ये लोग हुए घायल

1-दिलेश्वर राम (8वर्ष)

2-निर्मल तिग्गा (57)

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47