Advertisement

ओम माथुर के बाद अब बस्तर में जुटेंगे कांग्रेसी दिग्गज…करेंगे 12 सीटों पर मंथन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे भाजपा और कांग्रेस के नेता अब मैदान पर उतरने लगे हैं। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी इन दिनों बस्तर के दौरे पर हैं। उन्होंने दावा किया है कि इस चुनाव में बस्तर की 12 सीटें भाजपा के खाते में आ रही हैं। उनके इस दावे के बाद से खासतौर पर बस्तर में सियासी हलचल बढ़ गई है।

ऐसे में अब कांग्रेस पार्टी बस्तर के नेताओं में जोश भरने जगदलपुर के लालबाग मैदान में 2 जून को बड़ा सम्मेलन करने जा रही है। जिसमें बस्तर की सभी 12 विधानसभाओं के नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह सम्मेलन कांग्रेस के लिए चुनावी मायने में खास होने वाला है। इसमें प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, आबकारी मंत्री कवासी लखमा और PCC चीफ मोहन मरकाम भी मौजूद रहेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कांग्रेस के दिग्ज नेता इस सम्मेलन में सरकार के साढ़े चार साल के कामकाज, कामयाबी और कमियों की समीक्षा करेंगे। बता दें कि वर्तमान में बस्तर की सभी सीटों पर कांग्रेस का ही कब्जा है। कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरी कोशिश करेंगे कि ये सीटें उनके ही खाते में रहे। वहीं भाजपा इन सीटों पर जीत हासिल करने एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। पिछले 4 दिनों से बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के बस्तर प्रवास को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47