लोक सेवा आयोग के घोटाले की जांच व दोषियों पर कार्यवाही को लेकर भाजयुमो ने सौंपा ज्ञापन
बेमेतरा – भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बेमेतरा ने लोक सेवा आयोग में हुए घोटाले का जांच कर भ्रष्ट अधिकारियों वा नेताओं के ऊपर कड़ी सी कड़ी कारवाही करने हेतु आवेदन किया गया व राज्यपाल के नाम भाजयुमो जिलाध्यक्ष परमेश्वर वर्मा के नेतृत्व मे कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें उपस्थित भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित महेश्वरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केशव साहू, निखिल साहू, भोला शंकर वर्मा, महेश टंडन, विनय साहू, जिला महामंत्री योगेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष आशीष सोनी, तारण सिंह राजपूत, तनु दीवान, मंत्री धर्मराज खांडे, मंडल अध्यक्षगण धर्मेन्द्र साहू, दीक्षांत साहू, गजेंद्र वर्मा, गजेंद्र साहू, सुरेश निषाद, मंडल महामंत्री तुषार साहू, टीकम पूरी गोस्वामी, दुर्जन साहू, पेखन साहू, मिथलेश सोनकर, कमल साहू, यशवंत वर्मा, दिलीप कुमार साहू, साहित्य ठाकुर, गोपी देवांगन, थानू सिंह समेत सभी युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।













