Advertisement

जिला पुलिस के समाधान में शिकायत पर शराबियों पर हुई कार्यवाही

जिला पुलिस के समाधान में शिकायत पर शराबियों पर हुई कार्यवाही

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्रीमति भावना गुप्ता के द्वारा 5 जून को एक हेल्प लाईन नंबर 9479257558 का शुभारम्भ किया गया। जिसे ‘समाधान’ नाम दिया गया हैं। इस नंबर पर आम नागरिकों के द्वारा चौबीसों घण्टे अपनी शिकायत गोपनीय रूप से दर्ज कराया जा सकता हैं। उक्त नंबर जारी होते ही बहुत सारे फोन आ रहे हैं। आम नागरिको के द्वारा घर बैठे ही अपनी शिकायत को पुलिस के पास दर्ज कराया जा रहा हैं। इस कड़ी में 6 जून को समाधान नंबर पर शिकायत प्राप्त हुआ कि बीटीआई ग्राउंड कोबिया में रोज शाम को शराब पीने वालो का जमघट लगा रहता हैं, जिसके कारण आम नागरिकों का शाम को बीटीआई ग्राउंड से आना जाना मुश्किल हो जाता हैं। समाधान में उक्त शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा डीएसपी ट्रैफिक एवं समाधान सेल प्रभारी श्रीमती कौशिल्या साहू एवं थाना प्रभारी बेमेतरा अंबर सिंह को आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किये। जिस पर डीएसपी कौशिल्या साहू एवं थाना की पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा शाम 7-8 बजे लगभग पेट्रोलिंग करते बीटीआई ग्राउंड कोबिया गए, जहाँ कुछ लोग सार्वजनिक जगह पर शराब सेवन कर रहे थे, जिन्हें पकड़कर धारा 36 (च)(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया हैं। आरोपी मनीष वर्मा, आशीष दिवान, खिलेश वर्मा, चन्द्रशेखर वर्मा, गिरधारी यादव के कब्जे से कुल 520 एमएल शराब कीमती 330 रूपये एवं पांच नग डिस्पोजल गिलास शराब गंधयुक्त को जप्त किया गया। बेमेतरा पुलिस नागरिकों से अपील करती हैं कि वास्तविक समस्याओं के लिए निःसंकोच समाधान में फोन करें। कुछ लोग झूठी शिकायत कर रहें हैं, ऐसे लोगों पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47