Advertisement

आगामी चुनाव में सोशल मिडिया कार्यकर्ताओ की जिम्मेदारी बड़ी – अविनाश चौबे

आगामी चुनाव में सोशल मिडिया कार्यकर्ताओ की जिम्मेदारी बड़ी – अविनाश चौबे

साजा – कांग्रेस भवन में साजा विधानसभा सोशल मिडिया टीम की कार्यशाला रखी गई, जिसमें पूरे विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के सोशल मिडिया के कार्यकर्ता उपस्थित हुए। कर्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के पूजन अर्चन से हुई, जिसके पश्चात कार्यशाला की शुरुआत की गई। कार्यशाला में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आईटी सेल के चेयरमैन जय वर्धन बिस्सा ने लोगों को फेसबुक, व्हाट्सप्प, ट्विटर, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मिडिया प्लेटफार्म की जानकारी दी। आने वाले आगामी चुनाव में सोशल मिडिया से लोगों को जोड़ने के लिए हमारी छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजना को लोगों तक पहुंचाने व भाजपा द्वारा फैलाये जा रहे झूठ को लोगों को बता कर भाजपा की सच्चाई जन जन तक लाने की जानकारी दी। साथ ही प्रदेश प्रतिनिधि व युथ आइकन अविनाश चौबे ने सभी को मिडिया का इस्तेमाल साजा विधानसभा में किये जा रहें विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने के साथ अन्य युवाओं को जोड़ने की बात कहीं। उक्त कार्यक्रम में नगर पंचयात साजा विधायक प्रतिनिधि मनोज जायसवाल, अवधेस गोयल, महेंद्र चौबे, विप्लव गौरहा, अंजोर यदु, ईश्वर वर्मा, आशीष शर्मा, आसुतोष दूबे, भुजल, अरुण साहू, सुधांशु, रवि, अमितेश व सोशल मिडिया व आईटी सेल के पदाधिकारी मौजद थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47