Advertisement

नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाला युवक पुलिस के गिरफ्त में………………

नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाला युवक पुलिस के गिरफ्त में

आपरेशन मुस्कान के तहत बेमेतरा पुलिस ने गुम/अपहृता (बालिका) को दस्तयाब कर किया बरामद

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – प्रार्थी पुलिस चौकी देवकर थाना साजा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक लडकी को अज्ञात व्यक्ति द्वारा 23 दिसंबर 2021 को नाबालिक जानते हुए इनके अनुमति के बिना बहला फुसलाकर भगा कर ले गया हैं की रिपोर्ट पर गुम इंसान एवं अपराध सदर धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना पर लिया गया। उक्त घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन पर अति. पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल के द्वारा पुलिस चौकी देवकर प्रभारी टीआर कोसिमा एवं चौकी स्टाफ को नाबालिक गुम/अपहृता (बालिका) एवं आरोपी पतासाजी कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान पुलिस चौकी देवकर एवं बेमेतरा पुलिस टीम ने नाबालिक गुम/अपहृता (बालिका) को 9 जून 2023 को साकिन मूढ़िपार से आरोपी दिनदयाल सिन्हा के कब्जे से दस्तयाब कर बरामद किया गया हैं। प्रकरण में आरोपी दिनदयाल सिन्हा पिता अवधराम सिन्हा उम्र 21 साल द्वारा पीडिता को नाबालिक जानते हुए भी बहला फुसलाकर शादी का प्रलोभन देकर अपने साथ भगाकर गुजरात ले जाकर इसके इच्छा के विरूद्ध लगातार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। प्रकरण धारा 366, 376, 376 (2)एन, भादवि, 4, 5 (ठ)6 पाक्सो एक्ट का अपराध पाये जाने से प्रकरण में जोडी गई। आरोपी दिनदयाल सिन्हा को 9 जून 2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47