Advertisement

सरदा में अवैध रूप से गुड से बनी कच्ची शराब बिक्री करने वाले आरोपी पर कार्यवाही

सरदा में अवैध रूप से गुड से बनी कच्ची शराब बिक्री करने वाले आरोपी पर कार्यवाही

आरोपी के कब्जे गुड से बनी 2 लीटर कच्ची शराब जप्त

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – जिला पुलिस के द्वारा एक हेल्प लाईन नंबर 9479257558 का शुभारम्भ किया गया, जिसे समाधान नाम दिया गया हैं। इस नंबर पर आम नागरिकों के द्वारा कभी भी अपनी शिकायत गोपनीय रूप से दर्ज कराया जा सकता हैं। एक व्यक्ति से समाधान नंबर पर शिकायत प्राप्त हुआ कि थाना बेरला क्षेत्रांतर्गत ग्राम सरदा में अवैध शराब बिक्री हो रही हैं। समाधान में उक्त शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) द्वारा समाधान सेल प्रभारी श्रीमती कौशिल्या साहू एवं थाना बेरला प्रभारी को आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किये। जिस पर बेमेतरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 12 जून को थाना बेरला स्टाफ द्वारा ग्राम सरदा पहुच कर शिकायत के अधार पर चेकिंग किया गया, चेकिंग के दौरान अवैध रूप से धन अर्जित करने के नियत से शराब बिक्री करते आरोपी सिकंदर बंजारे पिता प्रदीप बंजारे उम्र 22 साल साकिन वार्ड नं. 15 सरदा थाना व जिला बेमेतरा को पकडा गया। जिनके पास से गुड से बनी 2 लीटर कच्ची शराब जप्त कर 34 (1) ख आबकारी एक्ट के तहत अग्रिम वैधानिक कार्यवाही किया गया हैं। उपरोक्त कार्यवाही में समाधान सेल एवं थाना बेरला स्टाफ का सराहनीय भुमिका रही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47