Advertisement

सोमईकला (साजा) में दो आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही

सोमईकला (साजा) में दो आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – एक व्यक्ति से समाधान नंबर पर शिकायत प्राप्त हुआ कि थाना साजा क्षेत्र के ग्राम सोमईकला में अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा हैं। समाधान में उक्त शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) द्वारा समाधान सेल प्रभारी श्रीमती कौशिल्या साहू एवं थाना बेरला प्रभारी को आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किये। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना साजा प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले ने 14 जून को थाना साजा स्टाफ के साथ ग्राम सोमाईकला में पहुच कर शिकायत के अधार पर चेकिंग किया गया, चेकिंग के दौरान अपने चखना दुकान के पास लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने पर आरोपी बली वर्मा पिता प्रहलाद वर्मा उम्र 52 साल साकिन सोमईकला एवं दाऊलाल साहू पिता मेहत्तर साहू उम्र 40 साल साकिन सोमईकला थाना साजा जिला बेमेतरा के विरुद्ध धारा 36(c) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया हैं। उपरोक्त कार्यवाही में समाधान सेल एवं थाना साजा स्टाफ का सराहनीय भुमिका रही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47