Advertisement

मंडला जिले में 66 करोड़ से होगा विद्युत अधो-संरचना का सुद्दढ़ीकरण

भोपाल। मंडला जिले की विद्युत अधो-संरचना को सुदृढ़ करने एवं विद्युत हानियों को कम करने के लिए 66 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गए हैं। इसमें से केन्द्र सरकार द्वारा रिवेंप्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के प्रथम चरण में 44 करोड़ रूपये और राज्य सरकार द्वारा 22 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गए हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा है कि स्वीकृत राशि से किये जाने वाले कार्यों में 45 किलोमीटर 132 के.व्ही. लाइन निर्माण, एक नवीन 33/11 के.व्ही. उप केंद्र निर्माण, वोल्टेज व्यवस्था के सुधार के लिए 14 स्थान पर केपेसिटर बैंक स्थापना, 294 उच्च दाब फीडरों का विभक्तिकरण कार्य, 756 वितरण ट्रांसफार्मर स्थापना, 2800 किलोमीटर निम्न दाब लाइनों का केबलिंग कार्य एवं 329 उच्च दाब फीडरों का विभक्तिकरण और कंडक्टर क्षमता वृद्धि के कार्य शामिल हैं। इससे मंडला जिले की लगभग 11 लाख की जनसंख्या लाभान्वित होगी एवं आगामी 10 वर्ष की विद्युत माँग की सफलतापूर्वक पूर्ति हो सकेगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47