Advertisement

स्कार्पियो और बस में जोरदार टक्कर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव और जिला पंचायत सदस्य घायल

बिलासपुर। बिलासपुर रायपुर नेशनल हाईवे में भीषण हादसे में कांग्रेस नेता और जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी ड्राइवर के साथ स्कार्पियो में थे। तभी सामने से आ रही बस से टक्कर हो गई और स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए। घटना सरगांव थाना क्षेत्र की है।

पथरिया में रहने वाली जागेश्वरी वर्मा जिला पंचायत सदस्य और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव हैं। शुक्रवार दोपहर वे किसी काम से सरगांव आ रही थीं। उनके पति घनश्याम वर्मा भी थे। स्कार्पियो को ड्राइवर विक्की वर्मा चला रहा था। स्कार्पियो सवार जिला पंचायत सदस्य सरगांव क्षेत्र के ग्राम बावली के पास पहुंची थी। मोड़ में सामने से आ रहे तेज रफ्तार बस के चालक ने उनकी स्कार्पियो को टक्कर मार दी। इससे स्कार्पियो के परखच्चे उड़े गए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

टक्कर से अनियंत्रित होकर स्कार्पियो सड़क से उतरकर खेत में चली गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायल जिला पंचायत सदस्य और उनके पति को वाहन से किसी तरह निकाला। वहीं, ड्राइवर वाहन में ही फंस गया था। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद ड्राइवर को भी स्कार्पियो से निकाला। इसके बाद उन्हें तत्काल सरगांव स्थित अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को अपोलो रेफर कर दिया है। सरगांव थाना प्रभारी प्रमोद डडसेना ने बताया कि घनश्याम वर्मा को अंदरूनी चोटे आई है। वहीं, उनकी पत्नी भी गंभीर हैं। उन्होंने बताया कि ड्राइवर विक्की दो दिन पहले उनके यहां काम करने आया था। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47