Advertisement

Aadhaar : अपडेट कराने की डेडलाइन बढ़ी…अब इस तारीख तक नहीं देने होंगे पैसे

नई दिल्ली। आधार कार्ड को अपडेट कराने के लिए समय सीमा बढ़ा दी गई है। अब आधार कार्ड अपडेट करने के लिए आपके पास तीन महीने का वक्त है, जिसे आप ऑनलाइन तरीके से अपडेट करा सकते हैं।

UIDAI ने जानकारी दी है कि आप पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ को 14 सितंबत तक अपलोड करा सकते हैं। आधार कार्ड की जानकारी को सटीक रखने के लिए अपने डेमोग्राफिक डॉक्यूमेंट को अपलोड करें और अपने आधार कार्ड को अपडेट करें। आप अपने आधार कार्ड को फ्री में अपडेट कराने के लिए https://myaadhaar.uidai.gov.inmyaadhaar.uidai.gov.in पर जा सकते हैं। वहीं सीएससी केंद्र पर जाकर अपडेट कराने पर 25 रुपये का चार्ज देना होगा।

इन चीजों की होती है आवश्यकता

यूआईडीएआई की ओर से जारी किए गए इस पोर्टल पर आधार कार्ड में पता, नाम आदि जानकारी अपडेट की जा सकती है। यूजर्स को इसके लिए आधार नंबर और मोबाइल नंबर की आवश्यकता होती है। मोबाइल नंबर पर ओटीपी के माध्यम से आप एड्रेस और अन्य चीजों में बदलाव कर सकते हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कैसे अपडेट करें आधार कार्ड

सबसे पहले आधार की वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं
अब लॉग इन करें और नाम/जेंडर/जन्मतिथि और एड्रेस विकल्प को चुनें
आधार अपडेट के विकल्प को चुनें
अब एड्रेस या अन्य जानकारी अपडेट करने के विकल्प पर क्लिक करें
इसके बाद स्कैन कॉपी को अपलोड करें और डेमोग्राफिक डाटा की जानकारी को अपलोड करें
अब पेमेंट करें, जिसके बाद आपको एक नंबर मिलेगा
इसे संभालकर रख लें. स्टेटस चेक करने में काम आएगा
आधार अपडेट को कैसे ट्रैक करें

जब आप आधार कार्ड में एड्रेस को सफलता से बदलने के लिए रिक्वेस्ट डाल देते हैं तो आपको एक यूआरएन नंबर दिया जाता है। यह आपके स्क्रीन पर दिखाई देगा और आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के द्वारा भेजा जाएगा। अब https://ssup.uidai.gov.in/checkSSUPStatus/checkupdatestatus पर जाकर आप अपने आधार कार्ड अपडेट स्टेटस को ट्रैक कर सकते हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47