छत्तीसगढ़दुर्गराजनीतिराज्य

दुर्ग : 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

दुर्ग : 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जिले में पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 जून 2023 को नवम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जायेगा। भारत सरकार, आयुष मंत्रालय एवं पंचायती राज मंत्रालय, नई दिल्ली के संयुक्त दिशा- निर्देश अनुसार ’’एक विश्व एक स्वास्थ्य’’ एवं ’’हर घर आंगन योग’’ थीम पर आधारित 21 जून 2023 को नवम् अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय आयोजन ’’मिनी स्टेडियम’’ पदमनामपुर दुर्ग में समय प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक सामान्य योग अभ्यासक्रम (प्रोटोकॉल) के अंतर्गत निर्धारित आसनों का सामूहिक योग प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
उप संचालक समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार वर्षा होने की स्थिति में खालसा पब्लिक स्कूल मालवीय नगर चौक दुर्ग के सभागार में आयोजित किया जावेगा। 21 जून 2023 को नवम् अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति तथा सर्व विभाग जिला अधिकारियों व कर्मचारियों के उपस्थिति में संपन्न होगा।
समस्त विभागीय अधिकारी कर्मचारीगण व गणमान्य नागरिकगणों, धार्मिक, सामाजिक संगठनो व स्वैच्छिक संस्थाओं से अपील की गई है कि 21 जून 2023 को नवम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस स्थान मिनी स्टेडियम पदमनाभपुर दुर्ग में समय प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक नियत कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनावें।

Haresh pradhan

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!