Advertisement

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की दी बधाई

रायपुर : मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की दी बधाई

‘हर घर आंगन योग‘ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं: भूपेश बघेल

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। योग दिवस की पूर्व संध्या पर आज यहां जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि योग मूल रूप से शरीर, मन और आत्मा को शुद्ध करने की एक प्रक्रिया है। इससे शारीरिक शक्ति के साथ हमें सकारात्मकता और आंतरिक भावनात्मक मजबूती भी मिलती है। वास्तव में योग स्वस्थ, तनावमुक्त और अनुशासित जीवन जीने की एक शैली है।
बघेल ने कहा है कि योग को निरोग रहने का उत्तम साधन माना गया है। यह भारत की प्राचीन परंपरा है। हमारे ऋषि-मुनियों ने इसके महत्व को बहुत पहले से ही जान लिया था। अब पूरा विश्व योग का महत्व समझ रहा है। हर साल 21 जून को पूरा विश्व योग दिवस मनाता है। इस वर्ष की ‘वसुधैव कुटुंम्बकंब‘ के सिद्धांत पर आधारित ‘एक विश्व एक स्वास्थ्य‘ थीम रखी गयी है। सभी लोग अपने स्वास्थ्य के लिए योग करें। बघेल ने सभी नागरिकों से योग को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा है कि कहा है कि शारीरिक ऊर्जा, स्वास्थ्य और प्रतिरोधक क्षमता के विकास पर योग का काफी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है। इसे नियमित रूप से अपनी दिनचर्या में शामिल करें। ‘हर घर आंगन योग‘ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं। योग से जीवन में सकारात्मकता आएगी। तन और मन दोनो स्वस्थ्य रखकर हम ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़‘ के साथ ‘गढ़बो स्वस्थ्य छत्तीसगढ़‘ के सपने को तेजी से साकार कर सकते हैं। स्वस्थ्य रहें और लोगों को स्वस्थ जीवन शैली के लिए प्रेरित करें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47