Advertisement

पीएम मोदी के सीधे संवाद से कार्यकर्ताओं को मिली चुनाव के लिए ऊर्जा: मूणत

भाजपा के ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम का शुभारंभ

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत ’कार्यक्रम का शुभारंभ किया और देशभर के 10 लाख बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस कार्यक्रम को लेकर रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में खास तैयारी की गई थी। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र के 256 बूथों से 25-25 बूथ कार्यकर्ता समता कॉलोनी स्थित मैक कॉलेज आडिटोरियम में सुबह 10 बजे एकत्रित हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव विशोष रूप से मौजूद थे। बूथ कार्यकर्ताओं के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सीधा संवाद को लेकर एक बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी। खचाखच भरे आडिटोरियम में भारत माता की जय और मोदी-मोदी के नारे गूंजते रहे।

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए  मिली ऊर्जा: मूणत
पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि बूथ कार्यकर्ताओं के सीधा संवाद कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है, आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को ऊर्जा मिली है और वह  पूरी तरह तैयार है। मूणत ने आगे कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता  की ओर से आयोजित ऐतिहासिक ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ संवाद कार्यक्रम में ‘नेशन फर्स्ट’ के प्रांजल भाव के साथ विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए अमूल्य मंत्र प्रदान किए हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मूणत  कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज का संबोधन हम सभी के लिए बहुमूल्य पथदर्शक  है और सभी के मन में  ‘राष्ट्रहित सर्वोपरि’ की भावना से दीप्त करने है।  उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ अभियान का आह्वान आत्मनिर्भर और विकसित भारत के सपने को साकार करने और भारतीय लोकतंत्र को समरूप बनाने का एक आंदोलन है,जिसके दूरगामी परिणाम देखने मिलेंगे।

जनता के बीच ले जायेंगे घोटालों की तस्वीर: अरुण साव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के इस कार्यक्रम के आयोजन पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कांग्रेस के त्रिआयामी घोटालों को हम सब के सामने रखा है। अब कांग्रस की इस अपार भ्रष्टाचार गाथा को हमें हर बूथ तक जनता के बीच जाकर बताना है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में हुए घोटालों का जिक्र करते हुए कहा कि मनरेगा घोटाला, गौठान घोटाला, डीएमएफ घोटाला, आवास घोटाला, राशन घोटाला, रेत घोटाला, शराब घोटाला और हालही में पीएससी का घोटाला सामने आया है। साव ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार घोटालेबाजी में वर्ल्ड चैंपियन है। भाजपा हर बूथ तक कांग्रेस सरकार के घोटालों की तस्वीर लेकर जाएगी।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष जयंती पटेल, अशोक पांडेय, ओंकार बैस,  सत्यम दुवा,गोपी साहू ,आशु चंद्रवंशी, बजरंग खंडेलवाल, नवीन शर्मा, भूपेंद्र ठाकुर, अनिल सोनकर, बी श्रीनिवास राव, प्रीतम ठाकुर, पार्षदगण राजेश ठाकुर रजियंत ध्रुव  भोलाराम साहू पुरुषोत्तम देवांगन गज्जू साहू कमलेश्वरी बसंत वर्मा दीपक जायसवाल विनोद अग्रवाल सुनील चंद्राकर समेत हजारों हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47