Advertisement

राज्य में अब तक 520 करोड़ रूपए की राशि के 13 लाख मानक बोरा तेन्दूपत्ता का हो चुका संग्रहण

राज्य में अब तक 520 करोड़ रूपए की राशि के 13 लाख मानक बोरा तेन्दूपत्ता का हो चुका संग्रहण

पूर्व भानुप्रतापपुर वनमंडल में सर्वाधिक 94 प्रतिशत तक संग्रहण पूर्ण

रायपुर,छत्तीसगढ़ में चालू वर्ष 2021 के दौरान अब तक 13 लाख मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण हो चुका है, जो लक्ष्य 16 लाख 71 हजार 700 मानक बोरा का 78 प्रतिशत है। इनमें तेन्दूपत्ता संग्राहकों को कुल भुगतान योग्य राशि 520 करोड़ रूपए से अधिक हैं। अब तक पूर्व भानुप्रतापपुर वनमंडल में लक्ष्य का सर्वाधिक 94 प्रतिशत तक संग्रहण पूर्ण कर लिया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राज्य लघु वनोपज संघ से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक 6 वनमंडलों पूव भानुप्रतापपुर, बीजापुर, पश्चिम भानुप्रतापपुर, कवर्धा, बिलासपुर तथा कांकेर में लक्ष्य का 90 प्रतिशत से अधिक संग्रहण किया जा चुका है। इनमें कांकेर वन वृत्त के अंतर्गत सर्वाधिक 86 प्रतिशत तक तेन्दूपत्ता का संग्रहण हो चुका है। यहां वनमंडलवार दक्षिण कोण्डागांव में 60 प्रतिशत, केशकाल में 72 प्रतिशत, नारायणपुर में 66 प्रतिशत, पूर्व भानुप्रतापपुर में 94 प्रतिशत, पश्चिम भानुप्रतापपुर में 93 प्रतिशत और कांकेर में 90 प्रतिशत तक संग्रहण कर लिया गया है। इसी तरह राज्य में अब तक वन वृत्त जगदलपुर के बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा तथा जगदलपुर वन मंडलों में 82 प्रतिशत तक तेंदूपत्ता का संग्रहण हो चुका है।

वनवृत्त दुर्ग के अंतर्गत राजनांदगांव, खैरागढ़, बालोद तथा कवर्धा वनमंडलों में 81 प्रतिशत और वन वृत्त रायपुर के अंतर्गत धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद तथा बलौदाबाजार वनमंडलों में 81 प्रतिशत तक तेंदूपत्ता का संग्रहण कर लिया गया है। वन वृत्त बिलासपुर के अंतर्गत बिलासपुर, मरवाही, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, धरमजयगढ़, कोरबा तथा कटघोरा वनमंडलों में 81 प्रतिशत और सरगुजा वनवृत्त के अंतर्गत जशपुर, मनेन्द्रगढ़, कोरिया, सरगुजा, बलरामपुर तथा सूरजपुर में 63 प्रतिशत तक तेंदूपत्ता का संग्रहण हो चुका है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47