Advertisement

महंगाई का झटका: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, जानिए अब कितनी चुकानी होगी कीमत

जुलाई की शुरुआत ही हुई है कि लोगों को महंगाई का झटका लग गया है। एलपीजी सिलेंडर के दाम (LPG cylinder price) बढ़ गए हैं। कमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial LPG Cylinders) के दाम में इजाफा हुआ है। 19 किलो के एलपीजी सिलेंडर के दाम में 7 रुपये का इजाफा हुआ है। इससे दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1773 रुपये से बढ़कर 1780 रुपये हो गई है। लगातार तीन बार कीमतों को घटाने के बाद इस बार कमर्शियल गैस सिलेंडर को महंगा किया गया है।

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में तो इजाफा हुआ, लेकिन रसोई गैस सिलेंडर के दाम यथावत बने हुए हैं। आखिरी बार इस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव 1 मार्च को हुआ था। मार्च में 14.2 किलो के इस गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की गिरावट की गई थी। दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1103 रुपये है। इसके अलावा कोलकाता में यह 1129 रुपये, चेन्नई में 1118.50 रुपये और मुंबई में 1112.50 रुपये में मिल रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कमर्शियल सिलेंडर में 83 रुपये की गिरावट आई

एक जून को कमर्शियल सिलेंडर में 83 रुपये की गिरावट आई थी। इससे दिल्ली में कीमत 1773 रुपये हो गई थी। इससे पहले मई में कमर्शियल गैसे सिलेंडर के दाम में 171.50 रुपये की कटौती हुई थी। अप्रैल में भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटे थे। अप्रैल में एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 92 रुपये की कटौती हुई थी। इससे पहले मार्च में इस सिलेंडर के दाम में बढ़ी बढ़ोतरी हुई थी। मार्च में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 350 रुपये बढ़ा दिये गए थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47