Advertisement

शराबबंदी को लेकर नौटंकी कर रही हैं भाजपा नेत्रियां : कांग्रेस

कांग्रेस सरकार शराबबंदी को लेकर प्रतिबद्ध है : वंदना

रायपुर। भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा शराबबंदी को लेकर किये जा रहे आंदोलन को नौटंकी मात्र है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने भाजपा महिला मोर्चा आंदोलन पर कटाक्ष करते हुये कहा कि भाजपा नेत्रियां गिरगिट की तरह रंग बदलती है। 15 साल भाजपा के शासन में रमन सिंह सारे नियम को ताक में रखकर आबकारी नीति को परिवर्तित कर दिया जाता है। युवाओं के हाथ में पुस्तक के बदले शराब का बोतल पकड़ा दिया है। तब भाजपा नेत्रियों की मुंह में दही जम गया था। भाजपा नेत्री 15 साल तक मूकदर्शक बनी मलाई खाते है। जब सत्ता हाथ से फिसल जाती है तब भाजपा नेत्रियों को अहसास होता है कि शराबबंदी होना चाहिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा नेत्रियों को शराब को लेकर नौटंकी करने की जरूरत नहीं है उनकी वास्तविक चेहरा उजागर हो गई है। जनता के सामने में रमन सिंह सरकार में रहते शराब का सरकारीकरण करने के बजाय शराबबंदी क्यों नहीं किये? रमन सिंह ने सार्वजनिक घोषणा किया था चुनाव हार जाऊं तो कोई बात नहीं शराबबंदी लागू करूंगा। फिर शराब का सरकारीकरण क्यों किया? 4400 करोड़ का शराब घोटाला होता है। भाजपा सत्ता में काबिज होने के लिए जनता को गुमराह करती है चाहे मोदी जी की 2014 की वादे की बात करें या डॉ. रमन सिंह की 15 साल की कार्यकाल की बारे में।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार शराबबंदी को लेकर प्रतिबद्ध है और कांग्रेस सरकार जनहित के फैसले लेने में तनिक भी देर नहीं करती है। कांग्रेस सरकार के साढ़े 4 साल के कार्यकाल देखें तो भाजपा नेताओं के पसीने छुट जाते है। शराबबंदी को लेकर सरकार जनजागरण अभियान लगातार चला रही है। शराब सामाजिक बुराई है इसलिये विद्यालयों, स्कूलों में सेमीनार के माध्यम से, गांव-गांव में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से, सामाजिक संस्था, एनजीओ, महिला समूहों, सखी विभिन्न माध्यम से जनगणना अभियान चला रहे है। कांग्रेस सरकार की अच्छा सोच का प्रतीक है और बहुत अच्छा पहल है कि शराबबंदी को लेकर मन में विचार आया और शराबबंदी पर लगातार कमेटी भी अपना काम कर रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47