Advertisement

पत्नी और भतीजे की हत्या कर एसीपी ने की खुदकुशी, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…

पुणे। NATIONAL NEWS : महाराष्ट्र के अमरावती के एसीपी भरत गायकवाड़ ने पुणे में पत्नी मोनी और भतीजा दीपक गायकवाड़ की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुदकुशी कर ली। भरत गायकवाड़ की पत्नी और दो बच्चे पुणे में रहते थे। वे शनिवार को अमरावती से पुणे आए। देर रात 3:30 बजे के आस-पास गायकवाड़ ने अपनी पिस्तौल से पत्नी और भतीजे को गोली मारी और फिर खुद भी गोली मारकर अपनी जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

अधिकारियों ने कहा कि तड़के में पुलिस अधिकारी ने अपनी पत्नी, 44 वर्षीय मोनी और 34 वर्षीय भतीजे दीपक की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर उसी पिस्तौल से खुद को मार डाला।

मृतक एसीपी गायकवाड़ के दो बच्चे हैं, वे शनिवार को अमरावती में छुट्टी मनाने गए थे। पुलिस को एसीपी के घर से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और वे इस हत्याकांड का कोई कारण पता नहीं लगा पा रहे हैं।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05