पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और बैटिंग कोच संजय बांगड़ की बेटी अनाया बांगड़ के क्रिकेट में वापसी का रास्ता खुल गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें अपनी पॉलिसी के तहत मार्च 2027 से एलीट विमेंस क्रिकेट खेलने के लिए योग्य माना है।
इससे उनके लिए महिला बिग बैश लीग में खेलने का रास्ता खुल सकता है। हालांकि, WBBL में जगह मिलना अभी तय नहीं है। उन्हें पहले ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलकर अपनी फिटनेस और प्रदर्शन साबित करना होगा और किसी फ्रेंचाइजी का भरोसा जीतना होगा।
मार्च 2026 में जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी कराई थी
अनाया ने मार्च 2026 में जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी कराई थी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनके खेलेने का फैसला अपनी ‘ट्रांसजेंडर एंड जेंडर डाइवर्स प्लेयर्स इन एलीट क्रिकेट पॉलिसी’ के तहत किया है। इसके मुताबिक मार्च 2027 से एलीट क्रिकेट खेलने के लिए उन्हें योग्यता की शर्तें पूरी करनी होंगी।












