Advertisement

छात्र नेता शुभम जायसवाल के नेतृत्व में अवैध निर्माण का विरोध जताते हुए जनदर्शन में ज्ञापन

छात्र नेता शुभम जायसवाल के नेतृत्व में अवैध निर्माण का विरोध जताते हुए जनदर्शन में ज्ञापन

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

छात्र नेता शुभम जायसवाल के नेतृत्व में युवाओं ने प्रतापपुर मार्ग की विवादित भूमि पर कराये जा रहे अवैध निर्माण का विरोध जताते हुए आज जनदर्शन में ज्ञापन दिया है। प्रतापपुर मार्ग पर वन विभाग के कार्यालय के सामने स्थित इस भूमि पर पार्षद एवं भाजपा नेता आलोक दुबे का परिवार अधिपत्यधारी रहा है। इस भूमि पर एक वाद में राजस्व मंडल ने यह माना है कि यह भूमि छोटे झाड का जंगल है न कि अधिपत्यधारी परिवार के स्वामित्व की भूमि है। हालांकि इस मामले में माननीय उच्च न्यायालय में वाद प्रस्तुत होने पर माननीय उच्च न्यायालय ने राजस्व मंडल के आदेश पर स्थगन आदेश दिया है, किंतु यथा स्थिति बनाये रखने का आदेश दिया है। आज जनदर्शन में आवेदन देेने वाले छात्र नेता शुभम जायसवाल ने आरोप लगाया कि माननीय उच्च न्यायालय के द्वारा यथास्थिति का आदेश देनेे के बावजूद अधिपत्यधारी परिवार के द्वारा प्रतापपुर मार्ग के सहारे दुकानो का निर्माण करा कर उसेेेेेेे किराये पर दिया जा रहा है। इस भूमि पर कई स्थानो पर यथास्थिति बनाये रखने के आदेश के बावजूद मकानो का निर्माण किया जा रहा है। शुभम जायसवाल का कहना है कि शहर में शासकीय भूमि की कमी है। शहर के युवा इस बात के लिये आशावान हैं कि माननीय उच्च न्यायालय राजस्व मंडल के निर्णय को जारी रखेगा। इससे शहर के इस शासकीय भूमि पर युवाओं के लिये क्रिडा परिसर के रुप में विकसित किया जायेगा। इस स्थिति को ध्यान रखते हुए शुभम सोनी के नेतृत्व में युवाओं ने जनदर्शन में ज्ञापन देकर कलेक्टर से इन अवैध निर्माण को तोडने का निवेदन किया है। शुभम जायसवाल के साथ आज ज्ञापन देने वालों में राहुल सोनी, अनिकेत गुप्ता, सालिक, नीरज गुप्ता, आफताब अंसारी, अनुराग सोनी, सलीम खान, मनीष माईकल, आर्यन गुप्ता, निमेश राज गुप्ता, अतुल ताम्रकार, निखिल सिंह, अंकुश साहू, राहुल सोनी, विशाल सोनी, अंकुर गुप्ता, बिट्टु खान, अरशद हुसैन, सिरिल टोप्पो, यश राजवाडे, इरफान, सैफ अलि, रशीद, सुमीत सोनी, दानिश, पियुष सोनी, आकाश जायसवाल, अंकित सोनी, प्रिंस गुप्ता, अनिल गुप्ता आदि शामिल हैं।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05