Advertisement

पॉवर कंपनी अध्यक्ष द्वारा पुरानी पेंशन का प्रस्ताव शीघ्र ही ऊर्जामंत्री के समक्ष रखा जावेगा

पॉवर कंपनी अध्यक्ष द्वारा पुरानी पेंशन का प्रस्ताव शीघ्र ही ऊर्जामंत्री के समक्ष रखा जावेगा
आईटीआई एवं डिप्लोमाधारकों के लिए विभागीय भर्ती हेतु एक महीने में विज्ञापन जारी किए जाएंगे। तथा पूर्व के परीक्षा उत्तीर्ण शेष बचे ४८ कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर पहले प्राथमिकता देने की सहमति बनी।

आज दिनांक 25 जुलाई 2023 को छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ की पावर कंपनी के चेयरमैन अंकित आनंद के साथ 08 सूत्रीय मांगों को लेकर बैठक संपन्न हुई।
आज के बैठक में सभी मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई, जिसमें –
2004 के पूर्व के विज्ञापन में भर्ती एवं अनुकंपा आधार पर नियुक्त समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन हेतु आगामी बीओडी में प्रस्ताव लाया जाएगा, साथ ही समस्त कर्मचारियों के पुरानी पेंशन को पॉवर कंपनी में लागू किए जाने के लिए पावर कंपनी के अध्यक्ष द्वारा ऊर्जा मंत्री के समक्ष शीघ्र ही प्रस्ताव प्रस्तुत किया जावेगा ।

संविदाकर्मियों कर्मचारियो को वर्तमान में प्राप्त हो रहे वेतन में महंगाई भत्ता को सम्मिलित कर बढ़ोतरी करने की सहमति बनी ।

तकनीकी कर्मचारियों को तकनीकी भत्ता दिए जाने हेतु प्रस्ताव बी ओ डी में लाए जाने हेतु सहमति बनी ।

आई टी आई एवं डिप्लोमाधारको के लिए टी.ए./टीडी एवं कनिष्ठ अभियंता की विभागीय परीक्षा हेतु विज्ञापन एक माह के भीतर प्रकाशित किया जावेगा जिसमे पुराने शेष उत्तीर्ण ४८ कर्मचारियों को विशेष प्राथमिकता प्रदान कर पदोन्नत किया जावेगा ।

राजनांदगांव एव कांकेर में विभागीय चिकित्सालय खोले जाने हेतु प्रस्ताव बी ओ डी में लाया जाएगा ।

नए सृजित वितरण केन्द्र एवं जोन के अनुसार पुराने वितरण केंद्रों एवं जोन में भी तकनीकी वितरण (TA/TD) के पद सृजित किए जाएंगे एव विभागीय भर्ती से भरे जाएंगे ।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

वितरण केंद्रों से लेकर क्षेत्रीय कार्यालयों तक सभी कार्यालयीन एव तकनीकी पदों के स्वीकृत पदों को रि-स्ट्रक्चरिंग कर एकरूप किया जावेगा।
कंपनी के नियमित एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कैशलेश चिकित्सा सुविधा प्रदान करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। अतिशीघ्र लागू किया जावेगी।
वाहन भत्ता को महँगाई भत्ते के अनुरूप किये जाने का आश्वासन दिया गया।

अनुकंपा नियुक्त कर्मचारियों के लिए 10000 की डिप्रेशन की सीमा को घटाकर 5000 किए जाने के आदेश अतिशीघ्र जारी किये जाएंगे।
जिनके पदोन्नति आदेश उक्त कौशल परीक्षा के कारण निरस्त किए गए है उन्हे भी इसका लाभ प्रदान कर पदोन्नत किया जाएगा।

कनिष्ठ अभियंता एवं सुपरवाइजर के पदो के लिए चार प्रतिशत मैदानी भत्ता प्रदान किये जाने हेतु परीक्षण कराया जाने पर सहमति बनी।

बैठक में प्रबंधन की ओर से पावर कंपनी अध्यक्ष अंकित आनंद, प्रबंध निदेशक डिस्ट्रीब्यूशन मनोज खरे, प्रबंध निदेशक ट्रांसमिशन श्रीमती उज्जवला बघेल, डायरेक्टर प्रशासन रामकृष्णा, महाप्रबंधक अशोक वर्मा, पोषन कश्यप, गोपाल खंडेलवाल, पंकज परमार, नम्रता राठौड़, अल्पना तिवारी के साथ ही सभी कंपनी के महाप्रबंधक, उपमहाप्रबंधक एवं महासंघ की ओर से अध्यक्ष बी एस राजपूत, कार्यकारी अध्यक्ष संजय तिवारी, महामंत्री नवरतन बरेठ, कोषाध्यक्ष तेजप्रताप सिन्हा संयुक्त महामंत्री नेहरू कश्यप, संगठन मंत्री हरीश चौहान, शिवेन्द्र दुबे, उपाध्यक्ष मनीष क्षत्री एवं उत्पादन से राघवेन्द्र राठौर के साथ ही विशेष रूप से बीएमएस के अखिल भारतीय मंत्री एवं विद्युत उद्योग प्रभारी राधेश्याम जायसवाल, प्रदेश महामंत्री नरोत्तम धृतलहरे एव महासंघ के वरिष्ठ मार्गदर्शक अरुण देवांगन उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05