Advertisement

CG BREAKING : चलती कार से अचानक निकलने लगा धुआं, फिर ब्लास्ट होकर खाई में जा गिरा, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

सरगुजा। CG BREAKING : जिले के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आमगांव के पास क्विड कार में अचानक धुआं निकलने पर ड्राइवर ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। जिसके बाद कार में ब्लास्ट होने के बाद कार खाई में जा गिरी

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

आपको बता दें कि अजीत गुप्ता नामक युवक अपने क्विड कार से मैनपाट से अंबिकापुर की ओर देर शाम आ रहा था। इसी दौरान कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के आमगांव के पास कार से अचानक धुआ निकलने लगा। जिसको देख कार चालक ने कार से कूद गया। फिर वही कुछ देर बाद कार में ब्लास्ट होने के बाद कार खाई में जा गिरी। इधर घायल चालक को लेने आई एंबुलेंस तकरीबन 1 घंटे तक खराब रही. वही एंबुलेंस के सुधार के बाद घायल चालक को नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. वही आग लगने की कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है. इधर कार चालक के बताए अनुसार गनीमत यह रही कि इस कार में कोई और सवार नहीं था. वही कमलेश्वरपुर पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05