Advertisement

सूरजपुर के भुनेश्वरपुर स्थित प्री-मेट्रिक छात्रावास की छात्राओं ने सोमवार को भोजन और जरूरी सुविधाओं की कमी को लेकर सड़क पर धरना-प्रदर्शन किया

सूरजपुर के भुनेश्वरपुर स्थित प्री-मेट्रिक छात्रावास की छात्राओं ने सोमवार को भोजन और जरूरी सुविधाओं की कमी को लेकर सड़क पर धरना-प्रदर्शन किया। छात्राओं ने छात्रावास की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए नियमित और पर्याप्त भोजन नहीं मिलने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने छात्रावास अधीक्षिका को हटाने की मांग भी रखी।

छात्राओं का आरोप है कि छात्रावास में उन्हें नियमित और पर्याप्त भोजन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। मेस की व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण कई बार उन्हें अपनी जेब से पैसे खर्च कर बाहर खाना पड़ता है।

छात्राओं ने बताया कि भोजन के अलावा छात्रावास में दैनिक उपयोग की जरूरी सामग्री भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। इससे उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अधीक्षिका को हटाने की भी मांग

प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने छात्रावास की व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने समस्याओं के लिए अधीक्षिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उन्हें हटाने की मांग की। छात्राओं का कहना था कि वे छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही हैं, ऐसे में उन्हें भोजन और दैनिक उपयोग की मूलभूत सुविधाएं समय पर मिलना जरूरी है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

पुलिस और ट्राइबल विभाग के अधिकारी पहुंचे

छात्राओं के सड़क पर प्रदर्शन की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें समझाने का प्रयास किया। इसके बाद ट्राइबल विभाग के सहायक संचालक बिजेंद्र एक्का भी घटनास्थल पर पहुंचे।

उन्होंने छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और छात्रावास की व्यवस्थाओं में सुधार का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने छात्राओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई और व्यवस्था सुधारने की बात कही।

आश्वासन के बाद खत्म किया प्रदर्शन, सुधार नहीं हुआ तो फिर आंदोलन की चेतावनी

अधिकारियों की समझाइश और समस्याओं के समाधान का आश्वासन मिलने के बाद छात्राओं ने अपना धरना समाप्त कर दिया। हालांकि छात्राओं ने स्पष्ट किया कि यदि छात्रावास की भोजन व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाओं में सुधार नहीं हुआ, तो वे दोबारा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57