जनजातीय गौरव दिवस: कांकेर पहुंचे उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव का आदिवासी रीति-रिवाज से आत्मीय स्वागत
उत्तर बस्तर कांकेर, 22 नवंबर 2026 / भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में आज जिला मुख्यालय कांकेर में आयोजित जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस में शामिल होने पहुंचने पर कार्यक्रम स्थल में उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव का आदिवासी परंपरा व रीति-रिवाज के अनुसार पीला चावल से टीका लगाकर स्वागत किया गया। साथ ही जनजातीय समाज के प्रतिनिधियों ने भी उप मुख्यमंत्री को गजमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।














