Advertisement

छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में मानसून के बाद से ही बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के सभी हिस्सों में जोरदार बारिश हुई है। बारिश से प्रदेश की सभी बड़ी नदिया और कई नाले उफान पर है। वहीं, मौसम विभाग ने प्रदेशभर में फिर से तेज बारिश होने का अनुमान जताया है। ऐसे में लोगों से कुछ जरूरी काम होने पर ही घर से निकलने की अपील भी की है।

आपको बता दें, अगले 24 घंटे के दौरान, बस्तर के कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है। बस्तर के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सुकमा व बीजापुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के नारायणपुर और बीजापुर जिले में तेज बारिश हो सकती है। इन दोनों जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने धमतरी, बालोद राजनांदगांव, बस्तर संभाग के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में भी आज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05