Advertisement

CG NEWS : मणिपुर हिंसा के विरोध में सर्व आदिवासी समाज ने निकली मशाल रैली, कहा- मणिपुर सरकार को बर्खास्त कर लगाया जाए राष्ट्रपति शासन

बिलासपुर। CG NEWS : मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई बर्बरता के विरोध में सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मंगलवार की रात सड़क पर उतरे और केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

सैकड़ों की संख्या में सर्व आदिवासी समाज के लोग भीमराव अंबेडकर चौक के पास एकत्रित हुए और हाथ में मशाल लेकर जुलूस निकालकर नेहरू चौक पहुंचे। जहां सांकेतिक धरना देने के बाद मशाल जुलूस का समापन किया गया। सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष सुभाष सिंह परते ने कहाँ की मणिपुर में लगातार हत्याएं और बलात्कार हो रही है। इसलिए मणिपुर की सरकार को बर्खास्त किया जाए, साथ ही वहां राष्ट्रपति शासन लागू किया जाना चाहिए। क्योंकि मणिपुर सरकार हिंसा को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। इसलिए ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का हक नहीं है। समाज के अध्यक्ष ने कहा कि इसी तरह का हाल छत्तीसगढ़ में भी है। इसलिए सभी सरकार सुधर जाए अन्यथा हम सुधार देंगे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05