अम्बिकापुर : विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर तथा थाना प्रभारियों की ली समीक्षा बैठक…………….

विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर तथा थाना प्रभारियों की ली समीक्षा बैठक…………….

ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुंदन कुमार ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर सभी रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग  ऑफिसर तथा थाना प्रभारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा, नगर निगम आयुक्त अभिषेक कुमार, उप जिला निर्वाचन टीसी अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, समस्त एसडीएम एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर कुंदन ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए व्यवस्थित तरीके से कार्य करना सुनिश्चित करें। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग  द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों एवं नियमों की भलीभांति जानकारी रखें और उनका पालन सुनिश्चित करें। बैठक में वल्नेरेबिलिटी मैपिंग निश्चित करने के संबंध में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा सभी तहसीलदार आयोग के निर्देशानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने थाना प्रभारियों से लॉ एंड आर्डर के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान  कार्मिक और वल्नेरेबिलिटी मानचित्रण की प्रक्रिया, वल्नेरेबिलिटी मैपिंग हेतु जानकारी को सूचीबद्ध करना, वीएम का कार्य शुरू करने से पूर्व जिला निर्वाचन अधिकारी तथा आरओ के साथ समन्वय कर प्रत्येक विधानसभा के बारे में उपलब्ध कराई जाने वाली जानकारी, सेक्टर अधिकारी द्वारा वल्नेरेबिलिटी की जांच एवं निर्धारित करने के लिए प्रोफार्मा, रिटर्निंग अधिकारी द्वारा वल्नेरेबिलिटी का सारांश और वल्नेरेबिलिटी उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों की सूची, वल्नेरेबिलिटी की पहचान पर रिपोर्ट व जिला स्तर पर की गई कार्रवाई, क्रिटिकल मतदान केन्द्रों के लिए मापदंड, शांतिपूर्ण, स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनावों के लिए निवारक कानून, सुरक्षा बल तैनाती योजना, क्रिटिकल मतदान केन्द्रों पर पालन किये जाने वाले उपाय के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।