Advertisement

भिलाई में स्कूल जाने के लिए घर से निकली नाबालिग छात्रा से सुनसान रास्ते पर दो आरोपियों ने छेड़छाड़ की

भिलाई में स्कूल जाने के लिए घर से निकली नाबालिग छात्रा से सुनसान रास्ते पर दो आरोपियों ने छेड़छाड़ की। आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। आरोप है कि दोनों ने छात्रा को अकेला देखकर रास्ते में रोक लिया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगे। छात्रा ने खुद को बचाने के लिए काफी देर तक मदद के लिए पुकार लगाई।

इलाका खंडहरनुमा इमारतों और झाड़ियों से घिरा होने के कारण कोई मदद के लिए नहीं पहुंच सका। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे युवकों की नजर छात्रा पर पड़ी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना के करीब 4 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है।

घटना बुधवार सुबह करीब 8:30 से 9 बजे के बीच की है। छात्रा रोज की तरह ट्यूशन जाने के लिए घर से निकली थी। ट्यूशन से लौटने के बाद उसे अपनी सहेली के घर जाना था। इसी दौरान भिलाई स्टील प्लांट क्षेत्र के सेक्टर-6 में खंडहर पड़ी इमारतों और झाड़ियों के बीच दो लड़कों ने उसे अकेला देखकर रास्ते में रोक लिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

आरोप है कि दोनों ने छात्रा को घेर लिया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगे। अचानक हुई घटना से छात्रा घबरा गई। उसने खुद को बचाने के लिए जोर-जोर से मदद के लिए पुकार लगाई। वह लगातार चिल्लाती रही, लेकिन सुनसान इलाका होने के कारण तत्काल कोई मदद के लिए नहीं पहुंच सका।

स्थानीय युवकों ने देखा तो बची छात्रा

कुछ देर बाद इसी रास्ते से गुजर रहे स्थानीय युवकों ने खंडहर की तरफ से छात्रा के चिल्लाने की आवाज सुनी। वे रुककर पास गए तो दो लड़कों को छात्रा के साथ जबरदस्ती करते देखा। युवकों ने तुरंत दोनों को रोका। उन्हें अपनी ओर आता देखकर दोनों आरोपी वहां से निकलने की कोशिश करने लगे। इसके बाद युवकों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी।

पुलिस ने दोनों को पकड़ा, कोर्ट में किया पेश

सूचना मिलते ही भिलाई नगर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को सुरक्षित किया। इसके बाद पुलिस ने आसपास के इलाके में आरोपियों की तलाश शुरू की। संभावित रास्तों और आसपास के स्थानों पर तलाश के बाद पुलिस ने घटना के करीब चार घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार, एक आरोपी नाबालिग है, जबकि दूसरा बालिग है। कार्रवाई के बाद नाबालिग आरोपी को बाल न्यायालय में पेश किया गया। वहीं, बालिग आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47