Advertisement

दुर्ग में गणेशोत्सव के समापन के साथ ही 24 से 26 सितंबर तक शिवनाथ नदी में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन होगा

दुर्ग में गणेशोत्सव के समापन के साथ ही 24 से 26 सितंबर तक शिवनाथ नदी में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और गणेश समितियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए नगर निगम और यातायात पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। निगम ने विसर्जन के लिए चिन्हित तालाबों और निर्धारित स्थलों की साफ-सफाई करा दी है। वहीं यातायात पुलिस ने विसर्जन के तीन दिनों के लिए मार्ग व्यवस्था और वाहनों के आवागमन का डायवर्शन प्लान जारी किया है।

नगर निगम ने विसर्जन स्थलों से जलकुंभी, कचरा और अन्य अपशिष्ट हटाने के साथ आसपास के क्षेत्रों की भी सफाई कराई है। संबंधित जोन की टीमों को विसर्जन के दौरान लगातार सफाई बनाए रखने और व्यवस्थाओं की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। निगम ने श्रद्धालुओं से निर्धारित और चिन्हित स्थलों पर ही गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन करने की अपील की है। तालाबों में पूजन सामग्री, प्लास्टिक, निर्माल्य और अन्य कचरा नहीं डालने को कहा गया है।गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए निर्धारित मुख्य मार्ग मुर्गा चौक से शुरू होकर 25 मिलियन चौक, सेक्टर-9 चौक, एमडी बंगला तिराहा, जेल तिराहा, महाराजा चौक, पुलगांव चौक होते हुए शिवनाथ नदी विसर्जन स्थल तक रहेगा। इस मार्ग पर विसर्जन के दौरान यातायात का दबाव अधिक रहने की संभावना है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

24 से 26 सितंबर तक भारी वाहनों पर रोक

यातायात पुलिस के मुताबिक 24 से 26 सितंबर तक अंजोरा-पुलगांव मार्ग पर मालवाहक और भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। अंजोरा से पुलगांव और पुलगांव से अंजोरा की ओर जाने वाले मार्ग पर मालवाहक, भारी वाहन और अन्य चारपहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। केवल गणेश प्रतिमा विसर्जन से संबंधित वाहनों को आवश्यकतानुसार इस मार्ग पर प्रवेश दिया जाएगा।

अंजोरा की ओर से आने वाले मालवाहक और भारी वाहनों को बाईपास मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं अंडा की ओर से आने वाले भारी और मध्यम वाहनों को रिसामा, गाड़ाडीह, फुंडा, पाटन, अभनपुर होते हुए रायपुर की ओर भेजा जाएगा। यातायात पुलिस ने यह व्यवस्था विसर्जन मार्ग पर वाहनों का दबाव कम रखने के लिए की है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47