Advertisement

घर के अंदर मिली महिला की लाश, बदबू आने पर हुआ खुलासा, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश। गाजियाबाद के थाना खोड़ा इलाके में एक घर से महिला की संदिग्ध हालत में लाश बरामद की गई है। महिला का पति अपनी पांच साल की बच्ची को लेकर फरार है। महिला की लाश दो से तीन दिन पुरानी होने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि शव काफी फूल चुका है।

जानकारी के अनुसार खोड़ा इलाके के आदर्श नगर स्थित एक मकान से बदबू आ रही थी। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों जब घर के अंदर दाखिल हुए तो महिला का शव पड़ा मिला। मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि महिला का नाम रुक्मिणी और उसके पति का नाम जितेंद्र झा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि बुधवार तक महिला का पति जितेंद्र यहीं था। फिलहाल, वो अपनी 5 साल बच्ची को लेकर घर से भाग गया है। उसका फोन भी स्विच ऑफ है। महिला के सिर के पीछे चोट के निशान मिले हैं। रिश्तेदारों ने शक जाहिर किया है कि पति ने महिला की हत्या की होगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47