Advertisement

बैगा आदिवासी महिलाओं ने उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव की रसोई में पहुंचकर बनाया कांग खीर

रायपुर : बैगा आदिवासी महिलाओं ने उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव की रसोई में पहुंचकर बनाया कांग खीर

खीर खाकर सिंहदेव ने कहा अद्भूत है इसका स्वाद, दोबारा खाने की इच्छा जताई

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव से मिलने आज उनके रायपुर निवास आईं पंडरिया की बैगा आदिवासी महिलाओं ने उनकी रसोई में पहुंचकर कांग खीर बनाई। उप मुख्यमंत्री सिंहदेव को इसका स्वाद इतना भाया कि उन्होंने इसे दोबारा खाने की इच्छा जताई और खीर बनाने वाली महिलाओं से आग्रह किया कि जब वे दौरे पर उनके गांव आएंगे तो उनके लिए फिर यही खीर बनाएं। पंडरिया विकासखंड के ग्राम झूमर, तिलगट्टा और छिन्दीडीह पहाड़ी क्षेत्र की बैगा आदिवासी महिलाएं श्रीमती रमली बाई, श्रीमती कलीबाई, श्रीमती धनिया बाई, श्रीमती रामबाई, श्रीमती सुकरतिन बाई और श्रीमती बैसखिया बाई कई लोगों के साथ सिंहदेव से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए आज रायपुर आई थीं। चर्चा के दौरान कांग खीर की बात निकलने पर सिंहदेव ने बैगा महिलाओं से अपनी रसोई में ही इसे बनाने का आग्रह किया। उनके आग्रह पर इन महिलाओं ने रसोई में जाकर तुरंत खीर बनाई और सिंहदेव तथा वहां मौजूद अन्य लोगों को इसका रसास्वाद कराया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47