Advertisement

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में युवती को प्रेमजाल में फंसाकर बंधक बनाने और फोटो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देकर 50 हजार रुपए मांगने का मामला सामने आया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में युवती को प्रेमजाल में फंसाकर बंधक बनाने और फोटो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देकर 50 हजार रुपए मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अजरूदीन अली उर्फ अज्जू (20), निवासी मौदहापारा के रूप में हुई है।

मामला चक्रधरनगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 5 सितंबर को महिला ने चक्रधरनगर थाने में अपनी 24 वर्षीय बेटी के 3 सितंबर से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 140(3) BNS के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान तकनीकी जानकारी और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बुधवार को अटल विहार, कोतरारोड़ स्थित एक मकान में दबिश दी। यहां से युवती को संदेही अजरूदीन अली उर्फ अज्जू के कब्जे से बरामद किया गया।

महिला पुलिस अधिकारी ने युवती का बयान दर्ज किया। युवती ने बताया कि 1 सितंबर को वह अपनी सहेली के साथ सावित्री नगर स्थित मीना बाजार मेला देखने गई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात अज्जू से हुई। दोनों ने मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान किया और बातचीत शुरू हो गई।

रायपुर ले जाकर होटल में रुकने का दबाव

युवती के मुताबिक, आरोपी उसे मिलने के लिए रायपुर जाने और वहां होटल में रुकने के लिए दबाव बना रहा था। इसके बाद आरोपी उसे रायपुर ले गया और अपने परिचित के होटल में रुकवाया।

आरोप है कि आरोपी ने होटल में अपना परिचय दिखाकर उसे चेकआउट नहीं करने दिया और उसे बाहर जाने से रोक दिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

रायगढ़ लौटने पर फिर अपने साथ ले गया

युवती ने बताया कि वह किसी तरह 13 सितंबर को ट्रेन से रायगढ़ पहुंची। इसकी जानकारी मिलने पर आरोपी उसे रायगढ़ रेलवे स्टेशन से अपने साथ ले गया और एक होटल में रखा। युवती के मुताबिक, वहां भी उसे बाहर जाने नहीं दिया गया।

फोटो वायरल करने की धमकी देकर मांगे रुपए

युवती ने पुलिस को बताया कि घर जाने की जिद करने पर आरोपी उसे ऑटो से अटल विहार, कोतरारोड़ स्थित एक मकान में ले गया और वहां बंधक बनाकर रखा। आरोपी मीना बाजार में खींची गई उसकी फोटो और उसके साथ रहने की बात सार्वजनिक कर बदनाम करने की धमकी देने लगा।

आरोपी का कहना था कि उस पर 50 हजार रुपए से अधिक खर्च हो चुके हैं। वह युवती से 50 हजार रुपए मांग रहा था और रुपए नहीं देने पर उसे जाने नहीं देने की बात कहता था।

आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

पुलिस ने आरोपी अजरूदीन अली उर्फ अज्जू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसके मोबाइल फोन की जांच कर रही है। सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

SSP ने कहा- शिकायत मिलते ही होगी कार्रवाई

SSP शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। किसी महिला को बहला-फुसलाकर बंधक बनाने, धमकाने या ब्लैकमेल करने की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47