Advertisement

बेरला पुलिस दो फर्जी पत्रकारों को किया गिरफ्तार

बेरला पुलिस दो फर्जी पत्रकारों को किया गिरफ्तार

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – प्रार्थी सूरज साहू उम्र 30 साल साकिन खर्रा थाना बेरला जिला बेमेतरा ने 21 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराया कि 21 अगस्त को दोपहर में अपने दुकान में था, तभी प्रहलाद दुबे निवासी अंजोर जिला दुर्ग और सरबर खान नाम का व्यक्ति अपने आप को पत्रकार बताकर तुम गांजा बेचते हो तुम्हारा विडियो बनाया हूँ बोलकर डरा धमकाकर मुझसे और ग्राम सरदा के शेषनारायण साहू से 12-12 हजार रुपये ग्राम सरदा में शेषनारायण साहू के दुकान के पास अवैध वसूली किये हैं, उनके साथ तीन महिलायें और एक लडका भी था, किंतु उनके द्वारा समझाईस दिया गया, वे चारों पैसें नहीं लिए हैं की रिपोर्ट पर थाना बेरला में अपराध सदर धारा 384, 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्रीमती भावना गुप्ता ने आवश्यक निर्देश दिये। जिसके तहत अति. पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल के मार्गदर्शन में थाना बेरला प्रभारी ‍निरीक्षक विवेक पाटले एवं थाना स्टाफ को अपराध विवेचना में लगाया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी प्रहलाद दुबे, सरबर गुलाम को हिरासत में लेकर उक्त घटना के संबंध में पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपियों द्वारा प्रार्थियों को डरा धमका, भय दिखाकर लिए कुल 24 हजार रुपये एवं घटना में प्रयुक्त वाहन क्रमांक CG 04 MF 2944 को जप्त कर बरामद किया गया। आरोपीगणों प्रहलाद दुबे पिता केदारनाथ दुबे उम्र 37 साल साकिन अंजोरा आबादी पारा चौकी अंजोरा थाना पूलगांव जिला दुर्ग, सरबर गुलाम पिता स्वं . मोहम्मद वसीम उम्र 32 साल साकिन वार्ड नं. 04 राधिका नगर सुपेला थाना के पीछे थाना सुपेला जिला दुर्ग को 21 अगस्त को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना बेरला प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले, सउनि कमलेश पाल, प्रधान आरक्षक लोकेश गौसेवक, दिनेश मंडावी, दीनानाथ यादव, आरक्षक सुरेन्द्र जांगडे, भुषण मारकंडे, तुका राम निषाद, दीपक डहरे एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47