Advertisement

1 सितंबर को पड़कीडीह में मौसमी फलबहार की होगी निलामी

1 सितंबर को पड़कीडीह में मौसमी फलबहार की होगी निलामी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – शासकीय संजय निकुंज पड़कीड़ीह विकास खण्ड एवं जिला बेमेतरा के मौसमी फलबहार (मौसम्मी -70) की नीलामी 1 सितंबर को अपरान्ह 2 बजे शासकीय संजय निकुंज पडकीडीह में किया जावेगा। नीलामी की शर्तो के अनुरूप प्रत्येक केला व्यापारी नीलामी से पूर्व मौसम्मी फलों का अवलोकन कार्यालयीन समय में कर लेवे। नीलामी में बोली लगाने के पूर्व रू 5 हजार धरोहर राशि कार्यालय में जमा करना होगा तथा जमा राशि नीलामी के शीघ्र बाद प्रथम एवं द्वितीय बोलीकर्त्ताओं को छोड़कर शेष बोलीकत्ताओं को धरोहर की राशि वापस की जायेगी। नीलामी में वही व्यक्ति भाग ले सकते हैं जिन पर कार्यालय का पूर्व बकाया न हो। नीलामी समाप्ति के बाद उच्च बोलीकर्त्ता को बोली की 1/3 राशि 3 दिन के अंदर जमा करनी होगी। शेष राशिफल तुड़ाई के पूर्व दो किस्तों में जमा करनी होगी, अमानत राशि अंतिम किस्त में समायोजित की जावेगी। यदि उच्च बोलीकर्त्ता के द्वारा 3 दिन के अंदर 1/3 राशि जमा नहीं की जाती हैं, तो उसकी धरोहर राशि जब्त की जायेगी एवं द्वितीय बोलीकर्त्ता को फलबहार दे दिया जावेगा। नीलामी के बाद फसल रक्षा की जिम्मेदारी क्रेता की होगी, इसमें शासन की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। मौसम्मी फल तोड़ते ही वजन कराना होगा। प्रति पौधे 5 नग फल शासन को निःशुल्क प्रदान करने होंगे। पौधों एवं बाग में उत्पादित अन्य फल पौधों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होना चाहिए अन्यथा इसकी भरपाई क्रेता को करना होगा। फलबहार नीलामी के पश्चात प्राकृतिक विपदा से हुई हानि को मान्य नहीं किया जावेगा। नीलामी की बोली स्वीकार करना या न करने का अधिकार सहायक संचालक उद्यान जिला बेमेतरा के अधीन रहेगा। फल तोड़कर बगीचा खाली करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2023 होगी। मौसम्बी फलबहार नीलामी की शासकीय बोली 35 हजार से प्रारम्भ होगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47