Advertisement

तहसील मानस संघ बेमेतरा के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण संपन्न

तहसील मानस संघ बेमेतरा के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण संपन्न

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – तहसील मानस संघ बेमेतरा के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण शहर के वार्ड नंबर 14 सिंघौरी के नवधा मंच में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ राम दरबार तैल चित्र में मानस पदाधिकारियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर पूजन अर्चन एवं राम मंदिर भजन मंडली द्वारा अमृत भजनों का छटा बिखेर कर प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला मानस संघ के जिलाध्यक्ष अनिल रजक थे। जिला अध्यक्ष अनिल रजक द्वारा बेमेतरा तहसील मानस संघ के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाकर बधाई दिया गया। जिला अध्यक्ष अनिल रजक ने कहा कि मानस संघ सनातन धर्म एवं संस्कृति रक्षा के लिए बनाया गया हैं, और अपनी धर्म संस्कृति परंपरा को कायम रखना हम सभी का कर्तव्य हैं। यह कोई लाभ का पद नहीं हैैं, अतः सभी लोगों का उद्देश्य केवल सत्संग व भक्ति ही रहें। जिला मानस संघ के ऑडिटर एवं कार्यक्रम संचालक डा. रिझन सिंह सेन द्वारा गोस्वामी तुलसीदास का जन्म कथा एवं रामचरितमानस महान ग्रंथ का उद्देश्य एवं शक्ति केंद्र गठन का लाभ के बारे में जानकारी दिया गया। बेमेतरा तहसील अध्यक्ष देवराम साहू द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर जिला मानस संघ के अध्यक्ष अनिल रजक, तहसील उपाध्यक्ष आजूराम साहू, सचिव भागीरथी यदू, कोषाध्यक्ष पोषण साहू, सहसचिव खेमराज साहू, सलाहकार नेतराम साहू, मीडिया प्रभारी गणेश साहू, अर्जुनी शक्ति केंद्र अध्यक्ष अजीत साहू, कोसा शक्ति केंद्र अध्यक्ष कौशल सिन्हा, टिकेंद्र साहू, संजय साहू, मेहतरू ध्रुव, परमेश्वर तिवारी, विष्णु मानिकपुरी, लीलाराम साहू, हिरेंद्र साहू, चित्रेण सेन, धनेश साहू, भागीरथी साहू, गौकरण साहू, धनाजी निषाद, लेखसिंह वर्मा, ढोला वर्मा, अर्जुन साहू, प्रमेश मानिकपुरी, किसन साहू, भगवती देवदास, संतोष साहू, देवेंद्र साहू, अगम मानिकपुरी, राजेश योगी, नोहर मानिकपुरी, बिहारी यादव, विष्णु साहू, मुकेश देवांगन, भीखम साहू, तनसुख मानिकपुरी, मनोज वर्मा, वहिद कुरैशी सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47