Advertisement

चार विपत्तिग्रस्त परिवार को आरबीसी से 16 लाख रूपये की आर्थिक सहायता मंजूर

चार विपत्तिग्रस्त परिवार को आरबीसी से 16 लाख रूपये की आर्थिक सहायता मंजूर

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 परिशिष्ट-1 (पांच) के तहत कलेक्टर पीएस एल्मा द्वारा जिलें के 4 विपत्तिग्रस्त परिवार को 4-4 लाख रुपये की मान से 16 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई हैं। ज्ञात हो कि प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने के फलस्वरुप मृतक के निकटतम वारिसान को यह आर्थिक सहायता राशि प्रदान किया जाता हैं। संयुक्त जिला कार्यालय बेमेतरा के राजस्व शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील बेमेतरा के ग्राम जमघट तहसील बेरला निवासी गिरजा शंकर निषाद की नदी में डूबने से मृत्यु होने पर परिजन त्रिवेणी निषाद को 4 लाख रुपये, तहसील थानखम्हरिया निवासी जामुत्री की सर्प के काटने से मृत्यु होने पर परिजन सुरेन्द्र कुशवाहा को 4 लाख रुपये, ग्राम भटगांव तहसील देवकर निवासी गोपी पटेल की तालाब में डुबने से मृत्यु होने पर परिजन राजेन्द्र पटेल को चार लाख रूपये एवं ग्राम देउरगांव तहसील साजा निवासी टिकेन्द्र सोनी की नदी में डुबने से मृत्यु होनेे पर परिजन युवराज सोरी को चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई हैं। जिलाधीश ने संबंधित तहसीलदार को आरटीजीएस के माध्यम से हितग्राहियों/आवेदक के बैंक खाते में सहायता राशि की भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47